क्या आप या आपका कोई करीबी व्यक्ति धमकियों, हिंसा या दमन का सामना कर रहा है? सहायता उपलब्ध है। आप हमारी सहायता लाइन पर कॉल कर सकते/सकती हैं या हमारे साथ चैट कर सकते/सकती हैं। आपको मदद, सलाह और जानकारी मिलेगी।
• हमारी सेवा कई भाषाओं में उपलब्ध है।
• हम आपके मामले को पूरी तरह गोपनीय रखते हैं।
• आप चाहें तो गुमनाम रहकर हमसे संपर्क कर सकते/सकती हैं।
• कॉल मुफ़्त होती हैं और फ़ोन बिल पर नज़र नहीं आतीं।
आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से तय करेंगे/करेंगी कि जब आप हमें कॉल करेंगे/करेंगी, तो क्या होगा। आपको यह सबकुछ मिल सकता है:
• आपने जो कुछ भी अनुभव किया है, उससे निजात पाने में मदद
• कानून और आपके अधिकारों से संबंधित जानकारी,
• सहायता सूत्रों से जुड़ी जानकारी और सलाह,
• वकील, सामाजिक सेवाओं या पुलिस से संपर्क करने में मदद।
आप जितनी बार चाहें हमें कॉल कर सकते हैं। यह आप तय करेंगे/करेंगी कि आप हमें क्या बताना चाहते हैं और हम सिर्फ़ वही करेंगे, जो आप हमें करने के लिए कहेंगे/कहेंगी।
हिंसा किसी भी रिश्ते में पनप सकती है और हो सकता है आपको इसकी भनक भी न लगे। इसके अलावा यह समझ न पाना भी एक आम समस्या है कि आप जो कुछ भी अनुभव कर रहे/रही हैं, वह हिंसा की श्रेणी में आता है या नहीं। हिंसा के लिए एक या एक से ज़्यादा लोग ज़िम्मेदार हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हिंसा के ये रूप हो सकते हैं:
• शारीरिक
• यौन
• मनोवैज्ञानिक/भावनात्मक
• मूर्त या आर्थिक
फ़ोन: 020-81 82 83
सोमवार – शुक्रवार: 09: 00-16: 00
ई-मेल: stodjouren@somaya.se
Somaya दुर्व्यवहार के शिकार वयस्कों और उनके बच्चों को सुरक्षित आवास मुहैया करवाता है। हम पूरे स्वीडन में रहने वाली महिलाओं, पुरुषों और LGBTQI लोगों को आसरा देते हैं। ज़्यादातर लोग सामाजिक सेवाओं के ज़रिए हमारे पास आते हैं और कभी-कभी स्वीडिश माइग्रेशन बोर्ड उन्हें हमारे पास भेजता है।
हमारे सुरक्षित आवास में आपके ठहरने की शुरुआती अवधि में आपको ऐसे व्यक्ति/लोगों से अपने ताल्लुकात खत्म करने का तरीका बताया जाता है, जो आपके खिलाफ़ हिंसा या धमकियों पर उतारू थे। आपको व्यावहारिक और भावनात्मक सहायता मिलेगी। अगर आप पुलिस में रिपोर्ट करना चाहते/चाहती हैं, तो हम सलाह के लिए किसी वकील से संपर्क करने में आपकी मदद करेंगे। हम अधिकारियों, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं और स्कूलों से संपर्क करने में भी आपकी मदद करेंगे।
हमारे आवास में, हर व्यक्ति को उसका अपना कमरा दिया जाता है, जिसे लॉक किया जा सकता है। आम जगहें, जैसे कि किचन, लिविंग रूम और बाथरूम सभी के इस्तेमाल के लिए होती हैं। अपना खाना खरीदने और पकाने की ज़िम्मेदारी आपकी होगी।
इस सुरक्षित आवास में रहने के दौरान, आप कई सशक्तिकरण गतिविधियों में हिस्सा ले सकते/सकती हैं और अपने दम पर जीवन बिताने के लिए ज़रूरी मदद हासिल कर सकते/सकती हैं।
Somaya विमेंस एंड गर्ल्स शेल्टर एक निर्लाभ संस्था है। हम विदेशी पृष्ठभूमि वाली महिलाओं, पुरुषों और LGBTQI समुदाय के ऐसे लोगों की मदद करते हैं, जिन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा है और/या जो प्रतिष्ठा के नाम पर दमन करने वाले माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं। हमारे पास 20 से भी ज़्यादा सालों का अनुभव है और हम कई भाषाओं में संवाद करते हैं। हमारे पास सहायता लाइन, चैट सुविधा, सुरक्षित आवास और एक गतिविधि केंद्र उपलब्ध है।